वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया के तीसरे चरण की बुकिंग शुरु
Updated on
06-06-2020 08:40 PM
नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत एयर इंडिया ने अमेरिका और ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के लिए करीब 300 विमानों के लिए बुकिंग शुरू की। बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों की तरफ से अत्यधिक मांग बढ़ गई और पहले दो घंटे के अंदर ही इसकी वेबसाइट को छह करोड़ लोगों ने देखा। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि खुलने के कुछ घंटे के दौरान एयर इंडिया की वेबसाइट ने ठीक तरीके से काम नहीं किया और अधिकतर उड़ानों की टिकटें बिक गईं। एयर इंडिया ने शुक्रवार की शाम पांच बजे बुकिंग शुरू की और छह बजकर आठ मिनट पर इसने ट्विटर पर लिखा, मिशन वंदे भारत-3 के तहत सीटों की मांग अत्यधिक है। वेबसाइट पर उड़ानों के लिए बुकिंग को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। इसके जवाब में विकी रवि नाम के यात्री ने ट्वीट किया कि मैं पिछले एक घंटे से विमान में सीट बुक करने का प्रयास कर रहा हूं, आपकी वेबसाइट क्रैश कर गई। कृपया बुकिंग में मेरी मदद कीजिए। एयर इंडिया वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के दौरान दस जून से एक जुलाई के बीच यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अफ्रीका के लिए करीब 300 उड़ानें संचालित करेगा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…