Select Date:

देशहित में चाइनीज प्रॉडक्ट्स का विज्ञापन करना बंद कर दें बॉलीवुड

Updated on 18-06-2020 09:02 PM
नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स  ने बॉलीवुड के सितारों और खिलाड़ियों से अपील की है कि देशहित में चाइनीज सामानों का विज्ञापन बंद कर दें। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल  पर भारतीय सैनिकों पर बर्बर हमले के विरोध में  ने चाइनीज प्रॉडक्ट्स के बहिष्कार की अपील की है।  इसमें कहा गया है, हम बॉलीवुड और खेल जगत से अपील करते हैं कि देशहित को ध्यान में रखते हुए चीनी सामानों के बहिष्कार में का साथ दें। हम अपील करते हैं कि जो भी सेलिब्रिटी चाइनीज सामानों का विज्ञापन कर रहे हैं वे तुरंत इसे रोक दें।  ने कहा है कि चीन की सेना ने लद्दाख में भारतीय सैनिकों पर बर्बर हमला किया है। इसमें हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। इस वजह से हर भारतीय आक्रोश से भरा हुआ है। हर भारतीय का खून खौल रहा है और हर कोई चीन को जवाब देना चाहता है, ना सिर्फ सैन्य तरीके से बल्कि आर्थिक रूप से भी। व्यापारियों के इस सबसे बड़े संगठन ने कहा कि इससे जुड़े 7 करोड़ व्यापारियों ने 'भारतीय सम्मान-हमारा अभिमान' आंदोलन के तहत चाइनीज सामानों के बहिष्कार की मुहिम शुरू की है। ने दिसंबर 2021 तक चीन से आयात 1 लाख करोड़ रुपए तक घटाने का लक्ष्य रखा है। ने कहा कि इस कैंपेन को तेजी देने के लिए हम बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। हम उन सभी सितारों से अपील करते हैं जो अभी चाइनीज सामानों का विज्ञापन कर रहे हैं, देशहित में वे ऐसा करना बंद कर दें। हालांकि पैसे कमाने के लिए कोई भी वैध काम किया जा सकता है और संविधान में इसका गारंटी दी गई है, लेकिन कुछ ऐसे मौके होते हैं जब हमें मातृभूमि के लिए कुछ कामों को छोड़ देना चाहिए। हमारा इतिहास ऐसे लोगों से चमकदार है जिन्होंने अपने से पहले देश हित को रखा। 
पब्लिक डोमेन में मौजूद सूचना के मुताबिक, हम विशेष रूप से आमिर खान, सारा अली खान, विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, कट्रीना कैफ, बादशाह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलमान खान, आयुष्मान खुराना, श्रद्धाकपूर से अपील करते हैं कि वे चाइनीज प्रॉडक्ट्स का विज्ञापन बंद कर दें। गौरतलब है कि ये सितारे चाइनीज मोबाइल फोन ओप्पो, शाओमी और रियमी जैसे मोबाइल कंपनी और दूसरे उत्पादों का विज्ञापन करते हैं।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.