बॉलीवुड संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के पिता का निधन, कैलाश खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी
Updated on
26-05-2020 10:00 PM
मुंबई। बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर, सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती के पिता का निधन हो गया है। सोमवार को प्रीतम के पिता प्रबोध चक्रवर्ती ने आखिरी सांस ली। बॉलीवुड म्यूजीशियन प्रीतम के पिता के निधन की खबर को सिंगर कैलाश खेर ने ट्विटर पर ट्वीट कर कंफर्म किया है। सिंगर कैलाश खेर ने ट्विटर ट्वीट करते हुए लिखा-’मेरे दोस्त के पिता जी देवलोक सिधार गए। दिवंगत आत्मा की सद्गति की मनोकामना, परिवार को ढाढ़स मिले यही प्रार्थना। मेरे भाई प्रीतम चक्रवर्ती ईश्वर का मनन ही इस समय की जरूरत.... ॐ नमो: शान्ति, हरि ॐ।’ इस खबर के सामने आते ही प्रीतम के प्रशंसक लगातार उनके पिता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रीतम चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिग्गज सिंगरों में से एक माने जाते हैं। उनके गानों की धुन पर अक्सर प्रशंसक थिरकना पसंद करते हैं। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के ज्यादातर गानों में प्रीतम सिंह का ही म्यूजिक होता है। कुछ टाइम पहले ही कोरोना वायरस को लेकर हुए आई फॉर इंडिया इवेंट में प्रीतम भी हिस्सा बने थे। प्रीतम चक्रवर्ती ने अरिजीत सिंह के साथ गाना गाया था। काम की बात करें तो प्रीतम ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘धूम 3’, ‘यारिया’, ‘फैंटम’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘जग्गा जासूस’, ‘राब्ता’, ‘कलंक’, ‘दंगल’, ‘दिलवाले’ जैसी कई मशहूर फिल्मों में अपना संगीत दिया है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…