Select Date:

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत - गोली चली

Updated on 16-07-2020 08:05 PM
भिंड  जिले के  ऊमरी के रूर गांव में  एक युवक ने  बोलेरो से   २ लोगों को टक्कर मार दी। जब घायल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दहशत फैलाने की नीयत से बंदूक से हवाई कर दिए। वहीं  घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से ग्वालियर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।  पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार   ऊमरी थाने के  रूर गांव में संतोष पुत्र विजयराम यादव और कल्लू यादव पक्ष में पहले से विवाद चल रहा है। बुधवार  को कल्लू ने बोलेरो से राजेश यादव पुत्र विजयराम यादव और सोवरनसिंह यादव को टक्कर मार दी।इस पर  दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। कल्लू पक्ष ने बंदूक से हवाई फायर कर दिए। जबकि संतोष पक्ष ने बोलेरो की तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया था। इधर परिजन घायल राजेश और सोवरन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि यहां देर रात राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.