Select Date:

संन्यास का दबाब बना रहा है बोर्ड : मुर्तजा

Updated on 07-06-2020 08:02 PM
ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफी मुर्तजा ने अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाये हैं। मुर्तजा ने कहा है कि बोर्ड उनपर संन्यास लेने के लिए दबाव बना रहा है और इसके लिए उन्हें विदायी मैच का भी प्रस्ताव दिया गया है। मुर्तजा ने कहा कि जिंदगी भर क्रिकेट की सेवा के बाद भी वह अपनी उपलब्धियों के प्रति सम्मान की कमी' से दुखी हैं। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ऐसा लग रहा है कि बोर्ड मुझे विदाई देने की जल्दबाजी है और यह वाकई दुखद है।' पहले उनका इरादा मेरे लिए विदाई मैच का आयोजन करना था और यह सामान्य मैच नहीं था। एक सामान्य द्विपक्षीय सीरीज की बात कुछ और है और एक विशेष मैच की व्यवस्था करना कुछ और है। इसके बाद वे इस मैच पर करीब दो करोड़ बांग्लादेश टका खर्च करना चाहते थे पर नैतिक दृष्टिकोण से यह विचार सही नहीं है क्योंकि हमारे प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ियों को ही पूरा भुगतान नहीं हो रहा है। मुर्तजा बांग्लादेश के सबसे सफल कप्तान में से एक है। पिछले विश्व कप 2019 में हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जहां पूरे टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक विकेट ले सके थे। हाल ही में कोच रसेल डोमिंगो ने भी कहा था कि वह अपनी भविष्य की योजनाओं में 36 साल के मुर्तजा को नहीं देखते हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.