Select Date:

बीएमडब्ल्यू ला रही भारतीय बाजार में दो बाइक

Updated on 23-05-2020 05:50 PM

बाइक्स है बीएमडब्ल्यू एफ 900 आर और एफ 900 एक्सआर 
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अग्रणी कंपनी बीएमडब्ल्यू दो नई बाइक लाने जा रही है। ये दोनों बाइक है बीएमडब्ल्यू एफ 900 आर और बीएमडब्ल्यू एफ 900 एक्सआर। बीएमडब्ल्यू ने एफ 900 सीरीज की इन बाइक्स को मिलान में हुए 2019 ईआईसीएमए मोटर शो में प्रदर्शित किया था। ये दोनों मोटरसाइकल आज यानी 21 मई को भारत में लॉन्च होंगी। लॉन्चिंग के तुरंत बाद इनकी बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है, जबकि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इनकी डिलिवरी शुरू होने में समय लग सकता है। एफ 900 आर  कंपनी की नई स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकल है, जबकि एफ 900 एक्सआर अडवेंचर स्पोर्ट्स टूरर बाइक है। दोनों मोटरसाइकल में एक ही चेसिस और एक ही इंजन है। हालांकि, स्टाइलिंग, राइडिंग पोजिशन और सस्पेंशन ट्रैवल समेत कुछ अन्य खूबियों के मामले में दोनों अलग-अलग हैं। 
बीएमडब्ल्यू की इन दोनों बाइक्स में नया 895सीसी, इनलाइन-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 105 एचपी की पावर और 6,500आरपीएम पर 92 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बेस वेरियंट में दो राइडिंग मोड (रोड और रेन), ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ के साथ 6.5-इंच टीएफटी स्क्रीन और एलईडी हेडलाइट्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। टॉप वेरियंट्स में कॉर्नरिंग एबीएस और की-लेस इग्निशन समेत अन्य फीचर्स मिलेंगे। एफ 900 आर की कीमत 9.7-10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। बीएमडब्ल्यू एफ 900 एक्सआर की कीमत 11-12 लाख रुपये होने की उम्मीद है।बीएमडब्ल्यू एफ 900 आर  बाइक 3.6 सेकंड में, जबकि एफ 900 एक्सआर मोटरसाइकल 3.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इनकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। इंटरनैशनल मार्केट में ये बाइक्स दो वेरियंट में उपलब्ध हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.