बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को भारत में समूह अध्यक्ष नियुक्त किया
Updated on
20-06-2020 08:37 PM
नई दिल्ली। जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को भारत में बीएमडब्ल्यू ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी के अनुसार वह एक अगस्त से यह दायित्व संभालेंगे और इस पद पर अंतरिम रूप से काम कर रहे समूह के मुख्य वित्त अधिकारी अरलिंडो अइक्सेइरा की जगह लेंगे। बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक रुद्रतेज सिंह के अप्रैल में असामयिक निधन के बाद अरलिंडो अइक्सेइरा को यह जिम्मेदारी दी गई थी। वह कंपनी की आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का कारोबार देखने वाली इकाई के मुख्य कार्यपालक का अपना इस समय का काम भी देखते रहेंगे। पवाह 2017 में बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कंपनी में आए थे। अगले साल उन्हें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जिम्मेदारी दी गई। बीएमडब्ल्यू ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेंड्रिक वान कुएनहेम ने कहा कि विक्रम पवाह भारत और आस्ट्रेलिया दोनों ही जगह महंगी कारों के भीषण प्रतिस्पर्धा वाले बाजारों में मजबूती के साथ मोर्चा संभाल कर अपनी क्षमताओं का परिचय दे चुके है। उन्होंने कहा कि भारत बीएमडब्ल्यू के लिए प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां लक्जरी कारों के बार की वृद्धि और विकास की अच्छी संभावनाएं हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…