अटलांटा। अटलांटा में भागते समय एक पुलिस अधिकारी की तासेर बंदूक छीनकर उस पर निशाना साधने वाले अश्वेत व्यक्ति की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद अटलांटा पुलिस प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया। नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले अश्वेत नागरिक रेशार्ड ब्रूक्स (27) की पुलिस की गोली लगने से मौत हो जाने के बाद अटलांटा में विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद पुलिस प्रमुख एरिका शील्ड्स ने इस्तीफा दे दिया। जॉर्जिया जांच ब्यूरो (जीबीआई) के निदेशक विक रेनॉल्ड्स ने बताया कि रात को वेंडी रेस्तरां के बाहर हुई यह घटना सुरक्षा के लिए लगे कैमरों और प्रत्यक्षदशियों के मोबाइल फोन में कैद हो गई। रेनॉल्ड्स ने कहा कि जब घातक बल प्रयोग में कोई अधिकारी शामिल हो, तो ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों को यह जानने का अधिकार है कि क्या हुआ था। अप्रदर्शनकारियों ने रेस्तरां को आग लगा दी और निकटवर्ती राजमार्ग के निकट यातायात बाधित किया। अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉट्म्स ने पुलिस प्रमुख के इस्तीफे की घोषणा की। मेयर ने ब्रूक्स पर गोली चलाने वाले अधिकारी को भी तत्काल बर्खास्त किए जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि शील्ड्स ने इस्तीफा देने का फैसला स्वयं किया। जीबीआई ने बताया कि अटलांटा पुलिस को शिकायत मिली थी कि कार में सो रहे एक व्यक्ति ने रेस्तरां के बाहर सड़क बाधित कर रखी है, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी और ब्रूक्स एवं पुलिस के बीच टकराव हुआ।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…