कजरारी आंखें, गले में बड़ी-बड़ी मालाएं, प्रयागराज के माघ मेले में इस बार 'बासमती' का जलवा
Updated on
31-12-2025 11:30 AM
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा तो आपको याद होगी। मध्य प्रदेश से रुद्राक्ष की माला बेचने प्रयागराज आई वह लड़की रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। अब तो वह फिल्मों में भी काम कर रही है। मोनालिसा की तरह एक और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वह भी माघ मेले में नीम की दातून और माला बेचने आई है। कोई इसे 'बासमती' तो कोई 'सपना' कहकर बुला रहा है। कोई इसे 'नई मोनालिसा' भी कह रहा है
बासमती की कजरारी आंखें भी मोनालिसा जैसी ही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद माघ मेले में मौजूद बासमती मीडियावालों के कैमरे से घिर गई है। उसका कहना है कि दिन भर लोग उसका इंटरव्यू लेते रहते हैं। ऐसे में उसका काम प्रभावित हो रहा है। बासमती ने गले में बड़ी बड़ी मालाए पहन रखी हैं। नाक में तीन नथ और कान में कुंडल पहना रखा है। उसके चेहरे का मेकअप देखकर लोग प्रभावित हो रहे हैं।
भीड़ की वजह से रुक गई कमाई
सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए लोग बासमती की तुलना मोनालिसा से कर रहे हैं। दोनों साधारण पृष्ठभूमि से आई हैं। बासमती का कहना है कि चारो तरफ कैमरे, भीड़ और सवालों की वजह से उसकी कमाई रुक गई है। लोग उसके पास दातून और माला खरीदने नहीं बल्कि बातचीत करने और वीडियो बनाने आ रहे हैं।
बॉलीवुड पहुंच गई मोनालिसा
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में महाकुंभ के दौरान इसी तरह मोनालिसा भी फेमस हुई थी। उसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि एक फिल्म निर्देशक ने उसे बॉलीवुड बुला लिया। वह उनकी फिल्म में इस समय शूटिंग कर रही है। मोनालिसा के पास इतने लोग वीडियो बनाने के लिए आने लगे थे कि उसके पिता परेशान हो गए। उन्होंने उसको बीच में वापस घर भी भेज दिया था।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…