Select Date:

भाजयुमो ने किया सीएम बघेल की सद्बुद्धि के लिए हवन व पाठ

Updated on 13-01-2021 11:06 PM

रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सद्बुद्धि के लिए हवन सद्बुद्धि पाठ किया और माता सरस्वती प्रभु श्री गणेश से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप मंगलवार को राजधानी रायपुर के आजाद चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सद्बुद्धि के लिए हवन एवं सद्बुद्धि पाठ किया।

 भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी पद पर बैठ कर भाषा की मर्यादा लांघना शोभा नहीं देता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बार बार भाषा की मरियादा लांघ कर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं, ऐसी मानसिकता छत्तीसगढ़ के लिए उचित नहीं हैं छत्तीसगढ़ शान्ति का प्रतीक हैं। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल होने के नाते मर्यादा का प्रतीक भी हैं और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से भी मर्यादा की उम्मीद करता हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पद की गरिमा के अनुरूप भाषा का प्रयोग करने एवं ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे ऐसी प्रार्थना के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के शीघ्र स्वस्थ होने एवं सद्बुद्धि के साथ दीर्घायु जीवन के लिए हवन पाठ किया।

इस दौरान सद्बुद्धि हवन में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बार बार भाषा की मर्यादा लांघ कर क्या साबित करना चाहते हैं उन्हें स्पष्ठ करना चाहिए? उनकी अमर्यादित भाषा से क्या संदेश जा रहा हैं, जनता को लगने लगा हैं कहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीमार तो नहीं। श्री साहू ने कहा मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा तो नहीं हो सकती और यह कोई पहला मामला भी नहीं जब सीएम बघेल ने मर्यादा लांघी हो इससे पूर्व भी वे खोई हुई ताकत जैसे अशोभनिय शब्दों का प्रयोग करते हुए भाजपा नेताओं पर टिप्पणी कर चुके हैं। अब सीएम बघेल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लिए अभद्र टिप्पणी से स्पष्ठ हैं मुख्यमंत्री बघेल बीमार हैं। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में हैं और सवाल करना जनता की आवाज बुलंद करना हमारा अधिकार हैं ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जनहित के सवालों से घबरा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसी टिप्पणी कर बचना चाहते हैं। हम और सवाल करेंगे जोर से सवाल करेंगे और जनता से झूठे वादे कर सत्ता में बैठे लोगों को भागने नहीं देंगे। आज बीमार मुख्यमंत्री भूपेश जी की सद्बुद्धि के लिए भाजयुमो के साथियों ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि हवन पाठ किया हैं।

 भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चलने का ढोंग करने वाले कांग्रेसी आज गांधी जी के आदर्शों को कुचलते हुए अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं उन्हें ईश्वर और हमारे पूज्यनीय महात्मा गांधी जी सद्बुद्धि दे इस सोच के साथ हमने गांधी जी की प्रतिमा के सामने हवन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए प्रार्थना की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कोे मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप आचरण करने मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की सलाह दी हैं साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बार बार भाषा की मर्यादा लांघ कर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। भाजयुमो ने मुख्यमंत्री की प्रारंभिक गलतियों को यह सोच कर माफ कर दिया था कि नए नए मुख्यमंत्री बने हैं परंतु अब ऐसी भाषा भाजयुमो बर्दास्त नहीं करेगा यह बात वे समझ लें।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण हैं जो कांग्रेसी संस्कार को दर्शाता हैं। ईश्वर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि दे।

भाजयुमो के सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े, भाजयुमो जिला माहामंत्री अमित मैशेरी, तुषार चोपड़ा, वंदना राठौर, डॉ उपेंद्र त्रिवेदी, सजल श्रीवास्तव, विजय व्यास, विभोर शुक्ला, विशेष शाह, अश्वनी विश्वकर्मा, आशीष आहूजा, राहुल राय, राहुल राव, उत्कर्ष त्रिवेदी, अर्पित सूर्यवंशी, सोनू राजपूत, विकास अग्रवाल, दीपक तन्ना, बिट्टू शर्मा सहित भाजयुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.