पंचकूला। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की पहली वर्चुअल (डिजिटल) रैली शुरू हो गई है। रैली के जरिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल न केवल केंद्र की मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल का हिसाब प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे। वर्चुअल रैली के लिए तीस हजार कार्यकर्ता लिंक जारी किए हैं, जो आगे लाखों लोगों को रैली से जोड़ेंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि पार्टी ने रैली के लिए यू ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम के लिंक जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि यह रैली केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पार्टी ने यह डिजि़टल रैली करने जा रही है। रैली के लिए मंच दिल्ली और पंचकूला दोनों जगह तैयार किए गए हैं। पंचकूला के अग्रवाल भवन में और दिल्ली भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में मंच लगाया गया है। इस रैली में मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी डा. अनिल जैन दिल्ली से और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा वह पंचकूला से जनता को संबोधित करेंगे। हरियाणा में हर एंड्रायड फोन तक भाजपा की रैली पहुंचेगी। फोन और इंटरनेट के अलावा रैली को केबल नेटवर्क के माध्यम से भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…