रायपुर । भारतीय
जनता पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय
कल 28 अगस्त को
सूरजपुर और सरगुजा
जिलों के प्रवास
पर रहेंगे। श्री
साय सुबह 08.00 बजे
कार द्वारा रायपुर
से प्रस्थान करेंगे
और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही होते हुए
दोपहर 01:30 बजे कोरिया
जिले के रतनपुर
पहुँचेंगे। दोपहर 02:15 बजे रतनपुर
से प्रस्थान कर
श्री साय अपराह्न
03.00 बजे बैकुण्ठपुर पहुँचकर भाजपा
कार्यालय में आहूत
बैठक में हिस्सा
लेंगे। अपराह्न 03.30 बजे बैकण्ठपुर
से रवाना होकर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
अपराह्न 04.30 बजे सूरजपुर
जिले के सोनपुर
पहुँचेंगे, जहाँ वे
स्व. विजय प्रताप
सिंह को श्रद्धांजलि
देने के बाद
शोकाकुल परिजनों से मिलेंगे।
शाम 05.45 बजे सोनपुर
से रवाना होकर
06.15 बजे श्री साय
सूरजपुर विश्रामगृह पहुँचेंगे और
कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात
करेंगे। शाम 07.00 बजे सूरजपुर
से रवाना होकर रात्रि
07.45 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
सरगुजा जिला मुख्यालय
अम्बिकापुर पहुँचेंगे और कार्यकर्त्ताओं
की बैठक लेंगे।
श्री साय रात्रि
विश्राम अम्बिकापुर के सर्किट
हाऊस में करेंगे।