बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी बदमाश हनुमान पांडे मुठभेड़ में ढेर
Updated on
09-08-2020 06:56 PM
नई दिल्ली । यूपी एसटीएफ की टीम ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश हनुमान पांडे उर्फ राकेश पांडेय एनकाउंटर में मार गिराया। एक लाख के इनामी रहे हनुमान पांडेय से यूपी एसटीएफ की लखनऊ के सरोजनीनगर में मुठभेड़ हुई। यह बदमाश मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था। कोपागंज का रहने वाला राकेश पांडे कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल था। बताया जाता है कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद हनुमान पांडेय मुख्तार अंसारी के गैंग का बड़ा शूटर बन गया था। हनुमान पांडेय बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गैंग डी-5 का सबसे सक्रिय सदस्य था। वो मुख्तार के साथ मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह समेत 2 लोगों की हत्या के मामले में भी आरोपी था। आपको बता दें कि हनुमान पांडेय चर्चित बीजेपी नेता कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी आरोपी था। 2005 में विधायक रहे कृष्णानंद राय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वो 29 नवंबर, 2005 को करीमुद्दीनपुर इलाके के सोनाड़ी गांव में एक क्रिकेट मैच के उद्धाटन में पहुंचे थे। बताया जाता है कि उस दिन बारिश हो रही थी और वो अपनी बुलेट प्रूफ कार छोड़ अपने साथियों के साथ सामान्य गाड़ी से चले गए थे। मैच का उद्घाटन करने के बाद शाम करीब 4 बजे वो अपने गांव गोडउर लौट रहे थे कि तभी बसनियां चट्टी के पास उनके काफिले को कुछ लोगों ने घेर लिया और एके 47 से फायरिंग कर दी। इसमें कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…