Select Date:

BJP नेतृत्व MLA प्रीतम लोधी की दबंगई पर मौन, अनुशासन समिति ने अभी तक नहीं देखा SDOP को धमकाने वाला

Updated on 21-04-2026 01:27 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी की दबंगई के सामने भाजपा नेतृत्व ने मौन साध रखा है। विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी दिनेश को यह कहते सुना गया कि उसने हॉर्न और सायरन दिया था, फिर भी वे लोग सामने से नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, तो अब उसके पिता विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा के एसडीओपी और प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को सीधे तौर पर धमकी दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगने पर इतना ही कहा कि मामला पार्टी के संज्ञान में है।

गौरतलब है कि विधायक प्रीतम लोधी का लंबा आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2022 में भी लोधी ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी। देशभर में विरोध के बाद भाजपा ने उसे बर्खास्त कर दिया था। विधानसभा चुनाव से पहले 2023 में लोधी को भाजपा ने पार्टी में वापस भी ले लिया था। लोधी को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का समर्थक बताया जाता है।

पटवारी बोले- विधायक पर दर्ज हो एफआइआर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा के विधायक और नेता सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। विधायक प्रीतम लोधी खुलेआम पुलिस अधिकारियों को धमका रहे हैं। सड़क हादसे में विधायक के बेटे द्वारा निर्दोष लोगों को वाहन से टक्कर मारी। कानून ने अपना काम करना शुरू किया, तो विधायक पुलिस अधिकारियों को धमकाने और औकात बताने पर उतर आए। यह केवल एक व्यक्ति का अहंकार नहीं, बल्कि पूरे शासन तंत्र की विफलता और संरक्षण का परिणाम है। पटवारी ने विधायक के विरुद्ध एफआइआर के साथ ही उनके बेटे दिनेश से जुड़े सड़क हादसे की न्यायिक जांच की मांग भी है।

बंगले को गोबर से भरने की बात कही

सोमवार को वायरल हुए वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि अगर एसडीओपी ने उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया या स्पष्टीकरण नहीं किया, तो वह 10 हजार लोगों के साथ उनके बंगले पर पहुंचेंगे और उसे गोबर से भर देंगे। विधायक का आरोप है कि पुलिस उनके बेटे के एक्सीडेंट वाले मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है।

भाजपा मप्र अनुशासन समिति ने वीडियो नहीं देखा

विधायक लोधी से जुड़े मामले का वीडियो मैंने देखा नहीं है। क्या मामला है मैं पहले देखूंगा, इसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा। 

वेद प्रकाश शर्मा, संयोजक, भाजपा मप्र अनुशासन समिति


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.