एमपी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गुल खिलाने की तैयारी तो नहीं कर रही बीजेपी
Updated on
11-06-2020 08:04 PM
रायपुर। भाजपा सांसद सरोज पांडेय के एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। दरअसल सरोज पांडेय ने इशारों.इशारों में सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते.लगाते तख्तापलट जैसी बातें कह दी है। राजनांदगांव में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कहा कि छत्तीसढ़ सरकार अपने ही लोगों के बीच घिरी हुई है सरकार को अपने ही लोगों का समर्थन नहीं है ऐसे में ये सरकार कैसे चलायेंगे मुझे लगता है कि इस सरकार के जीवन कम है और कितने दिन सरकार चलेगी कहा नहीं जा सकता है।
सरोज पांडेय से जब ये पूछा गया कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी तो कहीं विभीषण नहीं ढूंढ रही हंै तो जवाब में सरोज पांडेय ने कहा कि विभीषण तो रावण ही पैदा करता है कांग्रेस को अपना घर पहले संभालना चाहिये हम कभी विभीषण नहीं बनाने जाते।
इधर सरोज पांडेय के बयान के बाद कांग्रेस ने चारों तरफ से हमला बोल दिया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है...
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना इस कहावत को चरितार्थ किया है भाजपा नेता सरोज पांडेय ने वो अपने आप को प्रदेश के भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देख रही हैं तो ये गलतफहमी छोड़ देनी चाहिये। क्योंकि सपने देखना और उसे साकार दो अलग.अलग बातें होती हैं दुर्ग की तो नेता सरोज पांडेय बन नहीं पायीं प्रदेश में सरकार बदलने की बात कहां से करती हैं। वहीं कांग्रेस ने ट्वीट करके भी सरोज पांडेय पर निशाना साधा है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…