जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मॉर्निंग वॉक पर गए बीजेपी जिला अध्यक्ष को गोली मारी
Updated on
09-08-2020 06:56 PM
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बीजेपी नेता को गोली मार दी गई। अब्दुल हमीद नामक बीजेपी के जिला अध्यक्ष को श्री महाराजा हरी सिंह एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल हमीद नजर ओम्पोरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जिस समय अज्ञात बंदूकधारियों ने उनपर गोलियां चला दीं। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में अब्दुल हमीद का इलाज जारी है। 38 वर्षीय अब्दुल हमीद बीजेपी की ओर से जिला अध्यक्ष थे। यह पिछले पांच दिनों में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जम्मू-कश्मीर में होने वाला तीसरा हमला है। इससे पहले, दक्षिणी कश्मीर के काजीकुंड इलाके में सरपंच की हत्या कर दी गई थी। सज्जाद अहमद नामक सरपंच को उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। पुलिस ने बताया था कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसी जिले में एक और सरपंच आरिफ अहमद शाह को भी आतंकियों ने गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। केंद्र शासित प्रदेश में एक के बाद एक कई घटनाओं के सामने आने के बाद तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुद को बीजेपी से अलग कर लिया था। एक कायकर्ता ने कहा था मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। मैं कुछ महीने पहले ही बीजेपी में शामिल हुआ था। मैंने सोचा कि अपने जीवन पर ध्यान केंद्रित करना और अपने परिवार को बिना किसी तनाव के खुशी से खाना देना बेहतर है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…