दिग्विजय सिंह के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा ने की पुलिस में शिकायत
Updated on
30-06-2020 02:53 AM
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक शिवराजसिंह डाबी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दुष्प्रचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत सोमवार शाम को क्राइम ब्रांच से की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की मंशा से अपने ट्विटर एकाउंट से मेरे संबंध में मनगढ़ंत सामग्री शेयर की है।
शिवराजसिंह डाबी ने क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी को की गई लिखित शिकायत में कहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट से सोमवार को उनके बारे में एक के बाद एक कुल पांच ट्वीट किए हैं। इनमें उनकी फोटो शेयर करते हुए मनगढ़ंत बातें कही गई हैं। श्री डाबी ने कहा है कि दिग्विजयसिंह ने मुझे समाज में नीचा दिखाने की मंशा से मुझ पर निराधार आरोप लगाते हुए मुझे एफबीआई का इंडियन सायबर फगीटिव कहा है। श्री डाबी ने कहा कि दिग्विजयसिंह को यह जानकारी है कि मेरे खिलाफ अमेरिका के किसी भी न्यायालय में कोई मामला विचाराधीन नहीं है, न ही वर्तमान में कोई अमेरिकी जांच एजेंसी मेरे खिलाफ किसी तरह की जांच कर रही है। इसके बावजूद दिग्विजय सिंह ने मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब करने के उद्देश्य से अनर्गल बातें कही हैं। पत्र में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद से मेरे मित्र, परिचित एवं रिश्तेदार कई बार फोन पर पूछताछ कर चुके हैं, जिससे मैं और मेरा परिवार अपमानित महसूस कर रहे हैं तथा सदमे और दहशत में हैं। शिकायत में मांग की गई है कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि वे दोबारा इस तरह के निराधार आरोप लगाने का दुस्साहस न कर सकें। श्री डाबी ने शिकायती पत्र के साथ क्राइम ब्रांच को दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट का प्रिंट आउट भी उपलब्ध कराया है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, शैलेन्द्र शर्मा, शिवराज सिंह डाबी, पेनालिस्ट दुर्गेश केसवानी, महेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, पवन दुबे, पंकज त्रिपाठी, नागेन्द्र मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, सत्येन्द्र जैन उपस्थित थे।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…