भाजपा और कांग्रेस दोनों एक जैसे, दोनों से कोई लगाव नहीं : छोटु वसावा
Updated on
15-06-2020 08:22 PM
अहमदाबाद| राज्यसभा चुनाव में बीटीपी के दो वोट पाने की उम्मीद लगाई बैठी भाजपा और कांग्रेस की उम्मीदों पर छोटु वसावा ने फिलहाल पानी फेर दिया है| बीटीपी विधायक छोटु वसावा ने भाजपा और कांग्रेस को एक जैसा बताते हुए कहा कि हमे दोनों पार्टियों से कोई लगाव नहीं है| राज्यसभा चुनाव में वोट देने के सवाल पर छोटु वसावा ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में कोई काम नहीं किया और भाजपा हिन्दुत्व के रंग में रंगी है| आखिर हम भाजपा और कांग्रेस को वोट क्यों दें? जिसके शासन में आदिवासी परेशान हों, उनकी जमीनें छीन ली जाती हों और वह भूखे मर रहे हों, ऐसे लोगों को वोट कैसे दिया जा सकता है| जो सरकार संवैधानिक मामलों को लागू नहीं करती हो और विपक्ष भी उस पर खामोश रहे तब हमें राज्यसभा चुनाव से क्या मतलब? उन्होंने कहा कि आदिवासियों की समस्या का समाधान होने पर ही हम वोट देने पर विचार करेंगे, शेष हमे किसी भी पार्टी से लगाव नहीं है| छोटु वसावा ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में हिन्दुत्व पर यकीन करती है तो आदिवासी भी हिन्दू हैं| लेकिन सरकार आदिवासियों को इंसान नहीं समझती| आदिवासियों की समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा| गौरतलब है गुजरात में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में बीटीपी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी| यदि बीटीपी के दो वोट कांग्रेस को नहीं मिलते तो उसका दूसरी सीट जीतने की उम्मीद पर पानी फिर जाएगा| छोटु वसावा के तल्ख तेवर से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है|
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…