Select Date:

बर्ड फ्लू सतर्कता, महापौर ने मुर्गी दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Updated on 09-01-2021 11:51 PM

बिलासपुर। बर्ड फ्लू को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में  महापौर रामशरण यादव ने नगर निगम सीमा क्षेत्र के चिकन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। बर्ड फ्लू की बीमारी की आशंका को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार दुकानदारों को संस्थान में सफाई रखने तथा मुर्गे अन्य पक्षियों की सेहत पर निगाह रखने की समझाइश दी।

साथ ही चिकन दुकान के अंदर बाहर डस्टबीन रखने तथा सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रखने को भी कहा। महापौर यादव ने शुक्रवार को सरकंड़ा क्षेत्र के इंदरा विहार, नूतन चौक, सीपत चौक, तालापारा, सहित कई चिकन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि अब तक जिले में बर्ड फ्लू के केस तो नहीं मिले है। लेकिन शासन ने एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में निगर निगम क्षेत्र के चिकन दुकान संचालको को एहतियात बरतने के साथ ही साफ-सफाई पर ध्यान देने कहा है। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित कर चिकन दुकानों के आस-पास सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, भरत जुरयानी नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

वार्ड 58 35 का किया निरीक्षण

महापौर रामशरण यादव शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 58 मुरुमखदान अशोक नगर, वार्ड क्रमांक 35 किलावार्ड जूना बिलासपुर पहुँचकर वार्ड का निरीक्षण किया मुरुमखदान अशोक नगर के नागरिकों ने महापौर से पानी, रोड़, बिजली संबंधित मूलभूत समस्याओं को रखा जिसे महापौर यादव ने जल्द निराकरण कराने की बात कही। इस दौरान एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, अभियंता एस.के मानिक, पार्षद श्रीमति उत्तम प्रियंका यादव, पार्षद श्रीमती कमला पुरुषोत्तम पटेल, लल्ला सोनी, भरत जुरयानी, आलोक ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के राकेश वर्मा, संदीप चौधरी, प्रेम शंकर राठौर, राहुल यादव, आदि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.