नई दिल्ली। जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन का अपनी बायोसिमिलर इकाई को अगले दो-तीन साल में सूचीबद्ध कराने की योजना बना रही है। हालांकि यह बाजार स्थिति पर निर्भर करेगा। कंपनी की 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बायोकॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मित्तल ने शेयरधारकों से कहा कि कंपनी के लिए बायोसिमिलर कारोबार के मूल्य का दोहन महत्वपूर्ण है। हमारा इरादा बायोकॉन बायोलॉजिक्स को अगले दो-तीन साल में भारतीय पूंजी बाजारों में सूचीबद्ध कराने का इरादा है। हालांकि, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कोई विशेष समयसीमा बताना अभी मुश्किल है। यह काफी हद तक कारोबारी प्रदर्शन और बाजार स्थिति पर निर्भर करेगा। बेंगलुरु की कंपनी ने मार्च, 2019 में अपने बायोसिमिलर कारोबार को एक अलग इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स में अलग कर दिया था। कंपनी की इस अनुषंगी का अपना ढांचा है। यह बायोसिमिलर कारोबार के विकास, विनिर्माण और वाणिज्यिकरण का काम करती है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…