Select Date:

बिलासपुर हिंसा, अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी रामसिंह के ठिकानों पर दबिश

Updated on 08-09-2026 01:13 PM
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों का जुलूस निकाला गया।

इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, अब तक उसका पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी ध्रुव (18), दुर्गेश पुरी गोस्वामी उर्फ गोगा (19), अभिजित नेताम उर्फ निखिल नेताम (19), करण कश्यप उर्फ बडू (23) और कन्हैया मरावी उर्फ मोटू (19) शामिल हैं। सभी आरोपी तिफरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

राम सिंह की सरगर्मी से तलाश

घटना के दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर रामसिंह की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके घर के अलावा रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के यहां भी पहुंच रही है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

हिंसक विवाद के बाद क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या लोगों को उकसाने वाली गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, पेज, ग्रुप और आईडी की निगरानी की जा रही है।

पुलिस यह भी देख रही है कि कोई व्यक्ति विवाद से जुड़ी भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर लोगों को उकसाने का प्रयास तो नहीं कर रहा है। पुलिस ने ऐसे दर्जनभर से अधिक सोशल मीडिया पेज, ग्रुप और आईडी को ब्लॉक कराया है, जिनसे विवादित या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री वायरल होने की आशंका थी।

जानिए क्या है पूरा विवाद और क्यों हुआ पथराव

दरअसल, खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.