Select Date:

बाइक इंटरसेप्टर 650 ब्रिटेन में बनी नंबर-1

Updated on 03-08-2020 04:54 PM
नई दिल्ली । बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की 650सीसी वाली शानदार बाइक इंटरसेप्टर 650 और अडवेंचर बाइक हिमालयन ने ‎बिक्री में नया रेकॉर्ड बनाया है। कंपनी की बाइक इंटरसेप्टर 650 जून 2020 में ब्रिटेन में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। इतना ही नहीं, पिछले एक साल से (जून 2019 से जून 2020) यह बाइक यूके में सबसे ज्यादा बिकने वाली नेकेड-स्टाइल मोटरसाइकल है। दूसरी ओर,  रॉयल एनफील्ड की अडवेंचर बाइक हीमालयन ने जून 2019 से जून 2020 के बीच मिडलवेट कैटिगरी (250सीसी से 750सीसी) में ब्रिटेन की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकल में जगह बनाई है। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 में 648सीसी, पैरलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 47 एचपी की पावर और 52 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। भारतीय बाजार में यह बाइक तीन वेरियंट में उपलब्ध है। इनकी कीमत 2.65 लाख से 2.85 लाख रुपये के बीच है। रॉयल एनफील्ड की इस शानदार बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेशन में दिए गए हैं। फ्रंट में 320एमएम और रियर में 240 एमएम डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक ड्यूल-चैनल एबीएस से लैस है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन अडवेंचर-टूरिंग बाइक है। इसमें 411सीसी का इंजन दिया गया है, जो 24.3 बीएचपी की पावर और 32 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। रॉयल एनफील्ड की यह मोटरसाइकल भी तीन वेरियंट में आती है। इसकी कीमत 1.90 लाख से 1.94 लाख रुपये के बीच है। बता दें ‎कि जानदार बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड का नाम दुनिया में फेमस है। कंपनी की बाइक मजबूती और माइलेज के मामले में नंबर वन माना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.