Select Date:

रामानुजगंज में मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक गिरी:अस्पताल की महिला सफाई कर्मचारी घायल

Updated on 23-02-2026 12:16 PM
बलरामपुर , रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात लगभग 8 बजे एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान ग्राम पुरानडीह निवासी सुभगीया (55) के रूप में हुई है, जो 100 बिस्तर अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुभगीया अपनी ड्यूटी समाप्त कर एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक सामने आए मवेशी से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

दुर्घटना के बाद सुभगीया बेहोश हो गईं और उनके सिर से काफी रक्तस्राव हो रहा था। सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी। उसी समय जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता रामचंद्रपुर से रामानुजगंज लौट रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल घायल महिला को अपनी कार में बैठाया।

पूर्व उपाध्यक्ष ने सुभगीया को तुरंत 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया और ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रजापति ने बिना देरी किए प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण महिला को शीघ्र चिकित्सा सुविधा मिल सकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.