RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक से अब सिर्फ 1 लाख रुपये ही निकाल सकेंगे ग्राहक
Updated on
13-06-2026 12:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई के मोगावीरा सहकारी बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति को देखते हुए उस पर कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। बैंक के ग्राहकों और कामकाज को लेकर रिजर्व बैंक ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
यह आदेश शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद से लागू हो गया है और फिलहाल 6 महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। हालांकि, आरबीआई समय-समय पर इसकी समीक्षा करता रहेगा।
पैसे निकालने की सीमा तय
बैंक की मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए आरबीआई ने बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की लिमिट तय कर दी है। रिजर्व बैंक ने निर्देश दिया है कि अब कोई भी जमाकर्ता अपने बचत खाते, चालू खाते या किसी भी अन्य खाते से अधिकतम 1 लाख रुपये तक ही निकाल सकेगा।
बैंक के इन कामों पर लगी पूरी तरह रोक
आरबीआई के नए निर्देशों के मुताबिक अब यह सहकारी बैंक अगले 6 महीनों तक कई काम नहीं कर पाएगा। आरबीआई ने बैंक के जिन कामों पर रोक लगाई है, वे इस प्रकार हैं:
बैंक अब किसी भी नए ग्राहक को लोन या उधार मंजूर नहीं कर सकेगा।
बैंक अपने मौजूदा लोन का रिन्यूअल भी नहीं कर पाएगा।
बैंक किसी भी तरह का नया निवेश नहीं कर सकेगा, न ही कोई नई देनदारी ले सकेगा।
इसके अलावा नए डिपॉजिट (जमा) स्वीकार करने पर भी रोक लगा दी गई है।
आरबीआई को क्यों उठाना पड़ा यह कदम?
रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि वह बैंक के कामकाज को सुधारने के लिए लगातार उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सीनियर मैनेजमेंट के संपर्क में था। आरबीआई के मुताबिक, बैंक ने कमियों को दूर करने और खाताधारकों के पैसों की रक्षा करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया। जमाकर्ताओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए अंततः आरबीआई को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…