बेवफाई की आशंका में बीबी को चाकू मारा, भारतीय पति को उम्रकैद की सजा
Updated on
27-07-2020 09:59 PM
दुबई। खाड़ी देश दुबई में एक भारतीय युवक ने अपनी बीबी पर बेवफाई करने की शंका के चलते हत्या कर दी जिसके चलते उसे मामले में उम्रकैद की सजा दी गई है। युवक ने पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पिछले साल नौ सितंबर को 44 साल के यूगेश सी एस ने अपनी पत्नी विद्या चंद्रन की उसके दफ्तर के पार्किंग क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले की अदालत में सुनवाई चल रही थी। समाचार के अनुसार, केरल से ताल्लुक रखने वाली विद्या उस रात ओणम मनाने के लिये बच्चों के साथ भारत रवाना होने वाली थी। खबर के अनुसार, विद्या के परिवार का आरोप है कि उसका पति कई साल से उसे प्रताड़ित कर रहा था। यूगेश ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मृतका के मैनेजर ने गवाही में कहा कि उसने कई बार विद्या को फोन किया, लेकिन विद्या ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने एक कर्मचारी को विद्या के बारे में पता करने के लिये कहा। भारतीय मैनेजर ने कहा कि मैं बाहर निकला तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी। उन्हें चाकू मारा गया था और मुझे लगता है कि जब मैंने उन्हें देखा तब तक वह मर चुकी थीं। पुलिस ने उसी दिन उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…