भोपाल: बड़े तालाब किनारे 'विंड्स एंड वेव्स' में चल रही डीजे पार्टी पर पुलिस का एक्शन; रात 8 बजे बंद कराया आयोजन
Updated on
03-08-2026 01:21 PM
भोपाल। बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) के विंड्स एंड वेव्स परिसर में शनिवार शाम आयोजित डीजे पार्टी को पुलिस ने रात करीब 8 बजे बंद करा दिया।बड़े तालाब और रामसर साइट के समीप आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी।
नियमों के उल्लंघन की शिकायत
शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की नजर आयोजन पर बनी रही। रात 8 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ध्वनि प्रदूषण नियमों तथा निर्धारित समय सीमा का हवाला देते हुए डीजे बंद करा दिया। इसके बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।
इससे पहले पर्यावरण कार्यकर्ता राशिद नूर खान ने कलेक्टर, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण को शिकायत भेजकर रामसर साइट और वन विहार के समीप तेज ध्वनि वाले आयोजन पर रोक लगाने की मांग की थी।
वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव का दावा
उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से प्रवासी पक्षियों, वन्यजीवों और जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार निर्धारित समय के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन की अनुमति नहीं है, इसलिए समय सीमा पूरी होते ही कार्यक्रम बंद कराया गया।
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…