(भोपाल) 800 मंदिरों के डिजिटल दर्शन वेबसाइट पर होंगे
Updated on
17-07-2020 08:53 PM
भोपाल । प्रदेश के चयनित प्रमुख 800 मंदिरों के डिजिटल दर्शन- वेबसाइट पर कराने की तैयारी अब प्रदेश सरकार कर रही है इस की योजना और तैयारी के संबंध में इंजीनियरों की टीम ने खजराना गणेश मंदिर में पहुंच कर भ्रमण किया और प्रमुख पुजारियों से चर्चा की ।
खजराना गणेश मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि 800 मंदिरों में इंदौर के खजराना के अलावा प्राचिन रणजीत हनुमान मंदिर, बिजासन माता मंदिर, शनि मंदिर जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा मंदिर के अलावा अन्य माता मंदिर और देवालयों के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर व ओंकारेश्वर, महेश्वरके मंदिरों को भी डिजिटल वेबसाइट में शामिल करने की योजना है यह वेबसाइट को भक्त अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर अपने-अपने आराध्य भगवान के दर्शन कर नियमित आरती-पूजन -अभिषेक घर बैठे ही देख सकेंगे। भोपाल से वेबसाइट कम्पनी के सत्यप्रकाश सिंह ने पूरे खजराना गणेश मंदिर का अवलोकन कर प्रदेश सरकार की योजना के संबंध में मंदिर के प्रमुख पुजारी व पंडितों से चर्चा की, कम्पनी के सदस्य अन्य मंदिरों का दौरा भी करेंगे। मंदिर में होने वाली आरतियों, पूजन और अभिषेक के टाइम-टेबल व लगने वाले समय को फिलहाल नोट किया गया है। जल्दी ही वेबसाइट कम्पनी के सदस्य सरकार की हरी झंडी मिलते ही अपने साजो सामान के साथ फिर दौरा करेंगे। संभवतया प्रयास यह भी रहेगा की वेबसाइट पर प्रत्येक मंदिर का प्राचिन इतिहास की जानकारी भी रहे। इस के लिए भी टीम जानकारी जुटा रहीं हैं ।
संक्रमण बढऩे से मंदिरों को खोलने की पूरी तैयारी धरी रह गई
अनलाक के बाद शहर के मंदिरों को खोलने की तैयारी प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के द्वारा कर ली गई थी लेकिन इंदौर में एका एक बढ़ते कोरोना मरीजों के कारण सब तैयारियां धरी रह गई। मंदिरों के लिए गाइडलाइंस और नियम तय कर दिए गए थे। खजराना, रणजीत हनुमान मंदिर और बिजासन माता मंदिर परिसर में छह - छह फीट दूरी पर गोले भी भक्तों की कतारों के लिए आइल पेंट से बना दिए गए थे वहीं मंदिरों की घंटियों और लोहे की रेलिंग को कपड़े से बांध दिया गया था। लेकिन अब लगता नहीं कि इस माह में देवालयों के पट आम भक्तों के लिए खुल पाएंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…