प्रमोटर के ब्लॉकडील से भारती एयरटेल के शेयर 5.4 फीसदी टूटे
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
मुंबई। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 5.4 फीसदी गिर गए। इससे पहले सोमवार को यह खबर आई थी कि इस टेलीकॉम कंपनी के प्रमोटर ब्लॉक डील में 15.20 लाख शेयर बेचेंगे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल रहा है कि ये शेयर कौन खरीद रहा है। इस खबर के बाद मंगलवार को जब बाजार खुला तो शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह भारती एयरटेल के शेयर बीएसई पर गिरकर 561 रुपए तक आ चुके थे। हालांकि बाद में यह कुछ सुधार हुआ। भारती एयरटेल की प्रमोटर कंपनी भारती टेलीमीडिया टेलीकॉम कंपनी में करीब 1 अरब डॉलर वैल्यू का स्टेक सेल करने वाली है। ब्लॉक डील में 2.75 फीसदी हिस्सेदारी 558 रुपए प्रति शेयर भाव से बेचा है। यह शेयर भाव कंपनी के शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 6 फीसदी कम है। कंपनी शेयर सेल से हासिल फंड का इस्तेमाल कर्ज कम करने में करेगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…