भारत बंद: आज बैंक खुलेंगे या नहीं? ब्रांच जाने से पहले जान लीजिए हर अपडेट
Updated on
12-02-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: देश के कई मजदूर और किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। देश की कई बैंक यूनियन भी इसमें शामिल हैं। इससे सरकारी बैंकों के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। इससे बैंकों के ग्राहक कनफ्यूज हैं कि आज बैंक खुलेगा या नहीं। एसबीआई, यूको बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे कई बैंकों ने इस बारे में बीएसई को सूचना दी है। उनका कहना है कि बंद के कारण उनका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि बैंक अपनी सभी शाखाओं और दफ्तरों में सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। बंद का कारण बैंक की शाखाओं और ऑफिसेज में कामकाज प्रभावित हो सकता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने कहा कि उसने अपनी शाखाओं और दफ्तरों ने सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन बंद के कारण कुछ हद तक कामकाज प्रभावित हो सकता है।
बैंकिंग एसोसिएशन का सपोर्ट
यूको बैंक ने अपनी फाइलिंग में कहा कि सभी ब्रांच और ऑफिसेज में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं लेकिन बंद के कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) जैसी प्रमुख बैंकिंग यूनियनों ने अपने मेंबर्स से बंद का समर्थन करने को कहा है।
बैंक यूनियनों ने एक जॉइंट लेटर में कहा कि प्रस्तावित लेबर कोड वर्कर्स के खिलाफ हैं। बैंक एसोसिएशन लंबे समय से वर्क-लाइफ बैंलेस और हफ्ते में 5 दिन काम की मांग कर रहे हैं। 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट फोरम ने लेबर कोड के खिलाफ इस बंद का आह्वान किया है। इसमें इनटक, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हैं। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ बंद का आह्वान किया है।
आरबीआई ने क्या कहा?
हालांकि बैंकों और आरबीआई ने बैंक होलिडे की घोषणा नहीं की है। इसका मतलब है कि बैंक खुले रहेंगे लेकिन उनमें कामकाज प्रभावित हो सकता है। अब कई बैंकिंग सर्विसेज ऑनलाइन हो गई हैं लेकिन ब्रांच सर्विसेज, चेक क्लीयरेंस, डिपॉजिट और विड्रॉल में दिक्कत हो सकती है। ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाओं के सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है। प्राइवेट बैंकों में सामान्य कामकाज होने की उम्मीद है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…