Select Date:

दलित होने का यह मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति उससे दोयम दर्जे का व्यवहार करे - सज्जन सिंह वर्मा

Updated on 25-06-2020 02:16 AM
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रभुराम चौधरी के भोजन करते हुए फोटो पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि दलित होने का यह मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति उसके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करें। 
उन्होंने कहा कि जिस तरह वायरल फोटो में दिख रहा है उससे साफ है की प्रभुराम चौधरी को भाजपा में किस तरह का सम्मान दिया जा रहा है।  कुछ दिनों पहले तुलसीराम सिलावट ने बयान दिया था कि कांग्रेस में दलितों के साथ भेदभाव किया गया, मैं आपके माध्यम से सभी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में 21% दलितों को स्थान दिया।  तुलसीराम सिलावट जो खुद भी दलित वर्ग से आते हैं उन्हें भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। श्री वर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही तुलसीराम सिलावट ने यह कहा था कि मैं सब्जी बेचता था और मेरे जैसे दलित को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया और मुझे मंत्री बनाया।
श्री वर्मा  ने कहा कि भाजपा में किस तरह से दलितों का अपमान किया जा रहा है वह सोशल मीडिया पर चल रहा है वही उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाजपा नेताओं से मिलने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हैं।  श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही दलितों के हित में काम करती रही है और उन्हें राजनीति में हमेशा कुछ स्थानों पर बैठाया है। 
हम बच्चों को मौत के इस दावानल में नहीं धकेलना चाहते थे, इसलिए सरकार पर दबाव बनाया - सज्जन सिंह वर्मा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज पत्रकारों को साक्षात्कार देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाना समय की मांग थी।  कोरोना के इस भयावह दावानल में हम नहीं चाहते थे कि विद्यार्थियों को जान का खतरा हो इसीलिए लगातार सरकार पर इस हेतु दबाव बनाया। 
श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश का युवा लगातार पिछले 2 महीने से इसकी मांग कर रहा था लेकिन सरकार उस पर कोई निर्णय नहीं ले रही थी।  जब पूरे प्रदेश में लाखों विद्यार्थी इस मुहिम में शामिल हुए तो छात्र शक्ति के आगे सरकार को झुकना पड़ा और अपना गैर जिम्मेदाराना निर्णय वापस लेना पड़ा।
श्री वर्मा ने कहा कि हम पहले 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी सरकार से लगातार यह मांग करते रहे लेकिन इस बहरी सरकार ने नहीं सुनी।  मेरे विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ के देवली गांव की छात्रा 12वीं की परीक्षा देते हुए कोरोना से संक्रमित हो गई तथा पूरे परिवार को इससे संक्रमण फैला। उन्होंने कहा कि में छात्रों से भी अपील करता हूँ की वो जनरल प्रमोशन के सुखद समाचार से ज्यादा उल्लासित ना हों और अपने पठन पाठन को और मजबूत बनाकर भविष्य में कमजोर ना हों उसकी आदत डालें। 
जिन महिलाओं को शक्ति स्वरूपा पूजा जाता है उन्हें तथा शिक्षकों को शराब की दुकान पर बैठाया शिवराज सरकार ने
श्री वर्मा ने शराब की दुकानों पर महिलाओं तथा शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा की शिवराज सरकार ने उन महिलाओं को जिन्हें शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप में पूजा जाता है उन्हें शराब की दुकान पर बैठाने का पाप किया है। जब हम लोगों ने विरोध किया तो सरकार को समझ आया कि यह निर्णय गलत लिया है और सरकार ने उसे ठीक किया।  लेकिन इसके तुरंत बाद सरकार ने एक और गलती की जिसमें शिक्षकों को तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को शराब की दुकानों में ड्यूटी लगा दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.