RBI के पेंशनर्स का फायदा
RBI के रिटायर कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए भी पेंशन और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस स्वीकृत संशोधन के तहत 1 नवंबर 2022 से मूल पेंशन और महंगाई राहत पर पेंशन और पारिवारिक पेंशन में 10% की वृद्धि की जाएगी। इससे सभी सेवानिवृत्त लोगों की मूल पेंशन में 1.43 गुना की प्रभावी वृद्धि होगी।इससे कुल 30,769 लोगों को फायदा होगा। इनमें 22,580 पेंशनर्स और 8,189 फैमिली पेंशनर्स शामिल हैं। RBI की पेंशन और फैमिली पेंशन में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर करीब ₹2,696.82 करोड़ का बोझ पड़ेगा। इसमें बकाए के लिए ₹2,485.02 करोड़ की एकमुश्त राशि और पेंशन भुगतान में ₹211.80 करोड़ का सालाना खर्च शामिल है।
