Select Date:

200 श्रद्धालुओं की भीड़ पर मधुमक्खियों का हमला, 40 घायल:देवास में एक युवक को 200 डंक लगे; जान बचाने 2 किमी तक भागे लोग

Updated on 20-10-2026 08:14 PM

देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। इस हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 लोगों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 200 से अधिक डंक लगने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।

कुएं में नहाने गए, छत्ते पर पानी पड़ने से भड़का झुंड

ग्रामीणों के अनुसार, जवारा विसर्जन के समय करीब 200 लोग कुएं के आसपास थे। विसर्जन के दौरान 5-6 लोग कुएं में नहाने के लिए कूदे। कुएं के ठीक ऊपर पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा हुआ था।

नहाने के दौरान पानी के तेज छींटे छत्ते पर जा लगे, जिससे अचानक मधुमक्खियों का झुंड भड़क गया और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा।

नीम की डालियों और जाली में छिपकर बचाई जान

हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घायल संतोष पाटीदार ने बताया कि लोग जान बचाने के लिए नीम की डालियों और हाथों से मधुमक्खियों को हटाते हुए करीब 2 किलोमीटर दूर तक भागे। संतोष ने खुद को और अन्य लोगों को एक नेट (जाली) के अंदर छिपाकर बचाया और वे करीब 15 मिनट तक डर के मारे उसी में दुबके रहे।

गांव में ही चढ़ाई गई ड्रिप, 11 लोग जिला अस्पताल में भर्ती

ग्रामीण अशोक चौधरी ने बताया कि गांव में ही कई घायलों को प्राथमिक उपचार और ड्रिप दी गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर शरद वीरपरा ने बताया कि अस्पताल लाए गए 11 घायलों में कान्हा नाम के युवक की हालत बेहद गंभीर थी।

उसके शरीर से 200 से अधिक डंक निकाले गए, जिसके बाद उसे तुरंत इंदौर रेफर किया गया। बाकी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।

देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के अगेरा गांव में माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। घटना में करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

इनमें से लगभग 13 लोगों को सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
 20 October 2026
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और एसआईआर में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रही…
Advt.