धोनी को बिरयानी सर्व न करने के चलते मो. कैफ टीम से हो गए बाहर
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को बिरयानी न खिलाना मोहम्मद कैफ काफी महंगा पड़ गया था और जिसके कारण वह टीम से ही बाहर हो गए। यह सनसनीखेज खुलासा मोहम्मद कैफ ने किया है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस टीम में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, एस श्रीसंत जैसे युवा खिलाड़ी शामिल थे। हालांकि टीम के सबसे फुर्तीले फील्डर माने जाने वाले मोहम्मद कैफ इस टीम का हिस्सा नहीं थे। हाल ही में उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को बिरयानी न खिलाना उन्हें काफी महंगा पड़ा जिसके कारण वह टीम से ही बाहर हो गए। कैफ ने बताया कि साल 2006 में एक सीरीज के दौरान मोहम्मद कैफ ने कोच ग्रैग चैपल समेत पूरी टीम को अपने घर खाने पर बुलाया था। पूरी टीम के लिए खास बिरयानी बनाई गई थी। कैफ के मुताबिक सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे बड़े खिलाड़ियों की खातिरदारी को लेकर उन्हें काफी बेचैनी हो रही थी। जब टीम उनके घर पर आई तो सुरेश रैना और धोनी जैसे जूनियर खिलाड़ी एक कमरे में थे वहीं बाकी सीनियर खिलाड़ी दूसरे कमरे में। ऐसे में कैफ ज्यादातर समय सीनियर खिलाड़ियों के साथ बिता रहे थे और उन्होंने धोनी को नजरअंदाज किया।
कैफ में मजाक में कहा कि धोनी को बिरयानी खुद से सर्व न करने के कारण वह 2006 के बाद टीम में कभी वापसी नहीं कर पाए क्योंकि तब तक धोनी कप्तान बन गए थे। कैफ ने कहा, ‘धोनी हमेशा मुझे याद दिलाते हैं कि जब वह घर आए तब मैंने उनका अच्छे से ख्याल नहीं रखा था।’ मोहम्मद कैफ ने कहा था कि धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता। कैफ ने कहा, ‘धोनी का कोई विकल्प नहीं है। धोनी के स्थान पर कई खिलाड़ियों को आजमाया गया है। मुझे नहीं लगता कि केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में लंबे समय का विकल्प हैं। उन्हें हमेशा बैकअप विकेटकीपर के तौर पर तैयार रहना चाहिए, अगर कीपर चोटिल हो जाता है तब वह विकेटकीपिंग का अच्छा विकल्प होंगे। इसलिए आपको एक कीपर तैयार करना होगा। फिलहाल तो ऋषभ पंत और संजू सैमसन भी धोनी की जगह नहीं ले सकते।’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…