अर्जुन पुरस्कार के लिए शिखर-ईशांत-दीप्ति के नाम भेजे गये
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए भेजा है। इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के नाम खेल मंत्रालय को भेजे गये हैं।
इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड के लिए ई-मेल के जरिए नामों को भेजने के निर्देश दिये थे। राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड के लिए नामांकन की शुरुआत अप्रैल में होनी थी पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उसे मई तक बढ़ा दिया गया था। नामांकन भेजने की अंतिम तारीख तीन जून है। इस वर्ष खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने चारों खिलाड़ियों को इन पुरस्कारों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि इन खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलेगा।
गांगुली ने कहा कि आंकड़ों और विभिन्न मापदंडों को देखने के बाद इन नामितों का चयन किया गया है। इशांत वर्षों से भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं और सभी तीनों प्रारुपों में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। इसके अलाव दीप्ति एकदिवसीय में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी और एकदिवसीय में छह विकेट लेने वाली एकमात्र भारतीय स्पिनर हैं।
गांगुली ने कहा कि रोहित अपने अब तक के शानदार प्रदर्शन से खेल रत्न के प्रबल दावेदार हैं। इशांत, शिखर और दीप्ति को प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है और बोर्ड को उम्मीद है कि वे भी अर्जुन अवार्ड के दावेदार हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर के नाम पदार्पण टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड है और वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो बार गोल्डन बैट जीतने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…