बीसीसीआई ने अधिकारियों के मीडिया पर बात करने पर रोक लगायी
Updated on
14-06-2020 08:14 PM
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी भी आईपीएल आयोजन की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। उसे उम्मीद है कि हालात बेहतर होने पर यह टी20 मुकाबले खेल जा सकेंगे। वहीं बीसीसीआई ने इसको लेकर लगायी जा रहीं अटकलों से परेशान होकर अब अपने अधिकारियों के मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि अगर कोई अधिकारी इस नियम का पालन नहीं करता तो उसे निलंबित भी किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मुंबई और बेंगलुरु सहित अन्य कार्यालयों में काम करने वाले लगभग 100 कर्मचारियों और अधिकारियों को ईमेल करके बीसीसीआई की कोई भी जानकारी लीक न करने को कहा है। इस ईमेल में लिखा गया है, 'हमने देखा है कि कुछ बीसीसीआई अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बात कर रहे हैं जबकि यह हमारे अनुबंध के खिलाफ है। इससे बीसीसीआई की संवेदनशील जानकारी के लीक होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर अब कोई भी बीसीसीआई कर्मचारी बिना जानकारी के ऐसा करता है तो उन्हें बिना वेतन के ही निलंबित कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…