टेनिस में फिक्सिंग रैकेट का खुलासा, बीसीसीआई भी सतर्क हुआ
Updated on
30-06-2020 02:55 AM
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में फिक्सिंग का एक रैकेट पकड़ा गया है। यह टेनिस खिलाड़ियों को फिक्सिंग के जाल में फंसाता है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने जिस इंटरनेशनल टेनिस फिक्सिंग रैकेट का भांडाफोड़ किया है उसमें भारतीय मूल के दो लोग भी पकड़े गये हैं। दोनों पर करीब तीन करोड़ रुपये की सट्टेबाजी का आरोप है। इन दोनो पर आरोप है कि उन्होंने 2018 में दो टेनिस टूर्नामेंट में फिक्सिंग की थी। वहीं पुलिस का दावा है कि इनका सरगना भारत में हैं। इससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भी सतर्क हो गया गया है।
बीसीसीआई की भष्ट्राचार रोधी इकाई के शीर्ष पदाधिकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने टेनिस फिक्सिंग रैकेट के सरगना के रूप में जिस भारतीय की पहचान की है, वो मोहाली का रहने वाला है। इसलिए वह बीसीसीआई के भी रडार पर है। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख ने भी बात की पुष्टि की है। उसका नाम क्रिकेट लीग आयोजित करने वालों में भी शामिल हैं। वह एक बार हरियाणा में एक निजी क्रिकेट लीग आयोजित करवा चुका है। जिसे आईसीसी की भष्ट्राचार रोधी इकाई (एसीयू) ने विफल कर दिया। ऐसे में बीसीसीआई ने सभी पंजीकृत क्रिकेटर्स को उस लीग में हिस्सा न लेने के लिए एडवाइजरी जारी की थी। अभी कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के एक अधिकारी ने कहा था कि भारत में मैच फिक्सिंग के खिलापफ कड़े कानून की जरुरत है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…