Select Date:

बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा, मैं अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल से प्रेरणा ले रहा हूं

Updated on 12-06-2020 08:01 PM
कोलकाता। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन के बीच इस अनिश्चितता से निपटना काफी हताशा भरा था। कार्तिक ने कहा,लॉकडाउन में शुरुआत में मैं ट्रेनिंग करके खुश था, मैं घर में रहकर खुश लेकिन यह दो हफ्ते, फिर तीन और चार हफ्ते तक बढ़ गया, यह काफी हताशा भरा अहसास था। मुझे नहीं पता कि मैं अपना अगला क्रिकेट मैच कब खेलूंगा, मैं किसलिए ट्रेनिंग कर रहा हूं, कभी कभी यह उबाऊ लगता है। वहीं कार्तिक की पत्नी और अंतरराष्ट्रीय स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल भी इसी तरह की स्थिति का सामना कर रही हैं और यह 35 वर्षीय खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले रहा है। मुझे महसूस हो रहा है कि क्रिकेट स्क्वाश से पहले शुरू हो जाएगा लेकिन इसके बावजूद वह ट्रेनिंग कर रही है। कार्तिक ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के बाद क्रिकेट के दोबारा शुरू होने पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लंबे प्रारूप में गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगा। उन्होंने कहा, 'हां, निश्चित तौर पर यह बड़ी चुनौती होगा। मुझे लगता है कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 में यह अधिक अंतर पैदा नहीं करेगा लेकिन निश्चित तौर पर यह टेस्ट में बड़ी चुनौती होगा। कार्तिक ने दोहराया कि खिलाड़ी को मैच फिटनेस हासिल करने में कम से कम चार हफ्तों का समय लगेगा और किसी को ट्रेनिंग में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। विशेषकर गेंदबाजों को क्योंकि उन्हें अभी गेंदबाजी का मौका नहीं मिल रहा, दोबारा 140-150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करना, दिन के अलग-अलग समय, जब गर्मी कम या ज्यादा हो, यह उनके लिए चुनौती होगा, काफी बड़ी चुनौती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.