Select Date:

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने फिर अभ्यास शुरु किया

Updated on 21-07-2020 07:10 PM
ढाका । कोरोना महामारी के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अभ्यास शुरु कर दिया है। कोविड-19 महामारी से बचने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के शुरु हुए इस अभ्यास में  नौ खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान स्टेडियम में अभ्यास के लिये एक बार में केवल एक खिलाड़ी को जाने की अनुमति दी गयी।  पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, शफीउल इस्लाम ने ढाका में जबकि तेज गेंदबाज सैयद खलील अहमद और स्पिनर नसुम अहमद ने सिलहट में अभ्यास किया। स्टेडियम के अंदर केवल एक ट्रेनर को क्रिकेटर के साथ जाने की अनुमति दी गयी। इस दौरान सभी ने अपनी पानी की बोतल, सीट और टायलेट अलग अलग इस्तेमाल किये। एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मार्च में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद यह पहली बार है जब अपनी खेल सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति दी है। कोरोना वायरस फैलने के कारण मार्च में दुनिया भर में क्रिकेट सहित सभी खेल बंद कर दिये गये थे।
बीसीबी के क्रिकेट परिचालन प्रमुख अकरम खान ने कहा कि खिलाड़ी मई से अभ्यास के लिये अनुरोध कर रहे थे पर बोर्ड ने देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई खतरा नहीं लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मई में पिछली ईद से पहले ही खिलाड़ियों से ट्रेनिंग का अनुरोध मिला था पर हमने तब उन्हें अनुमति नहीं दी। हालात अच्छे नहीं थे और अब भी इतने अच्छे नहीं हैं पर पहले से नियंत्रण है। ’’
खान ने कहा, ‘‘लेकिन हमने मई से ही मैदान और अभ्यास की सुविधायें तैयार करा ली थीं, इसलिये हमने इस बार खिलाड़ियों के लिये स्टेडियम खोलने का फैसला किया। जब तक महामारी के हालात ऐसे रहेंगे, तब तक ट्रेनिंग के इंतजाम ऐसे ही रहेंगे। वहीं अगर हालात बेहतर होते हैं तो हम तुरंत पूर्ण ट्रेनिंग शुरू कर देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.