बांग्लादेशी कोच का खुलासा, T20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट पर आसिफ नजरुल को जमकर धोया, सरेआम बताया झूठा
Updated on
21-02-2026 12:44 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व स्पोर्ट्स एडवाइ़जर आसिफ नजरुल ने बयान दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापसी लेने का फैसला बांग्लादेश टीम के प्लेयर्स और कोच द्वारा लिया गया था। हालांकि इस बात को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा है कि आसिफ नजरुल का यह बयान पूरी तरह से गलत है।
मोहम्मद सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल को लेकर क्या कहा?
मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पत्रकारों से शुक्रवार को कहा, 'आसिफ नजरुल का बयान पूरी तरह से गलत है। बतौर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वह इतना साफ झूठ कैसे बोल सकता है। मुझे भरोसा है कि फैसला सरकार द्वारा लिया गया था और उसने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भाग न लेने के लिए फोर्स किया था। इसमें क्रिकेटर्स या कोच की भागेदारी नहीं थी।'उन्होंने आगे कहा, क्रिकेटर्स तो तनाव में थे कि वे खेल नहीं पा रहे हैं। दो तो उनमें से गंभीर रूप से बीमार हो गए। अब आसिफ नजरुल इसका ब्लेम पूरी तरह से क्रिकेटर्स और कोच पर शिफ्ट कर रहा है जबकि वही था जिसने बांग्लादेश टीम को टी20 वर्ल्ड कप में न खेलने के लिए प्रेरित किया था।
क्या था आईसीसी और बांग्लादेश का विवाद?
दरअसल, आईपीएल 2026 से बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के दौरान रिलीज कर दिया गया था। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आदेश दिया था कि मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया जाए। बोर्ड के कहने पर फ्रेंचाइजी ने ऐसा ही किया। इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत खेलने नहीं आएंगे। उनके मुकाबले कहीं और शिफ्ट कराए जाएं।आईसीसी ने सर्वे कराया और देखा कि बांग्लादेश के प्लेयर्स को भारत में खतरा नहीं होगा। आईसीसी ने बांग्लादेश को आश्वासन दिया कि उनको कोई खतरा नहीं है। लेकिन बांग्लादेश भारत न आने की जिद पर खड़ा रहा। आईसीसी ने बांग्लादेश को अपना स्टैंड बदलने को कहा और डेडलाइन भी सेट की। फिर भी बांग्लादेश नहीं माना। इसके बाद अंत में आईसीसी ने बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से टी20 वर्ल्ड कप में रिप्लेस कर दिया।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…