बकरीद की नमाज कहीं पढ़ी गई घर में तो कोई पहुंचा मस्जिद
Updated on
01-08-2020 06:28 PM
नई दिल्ली । देश भर में ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने घरों पर रहकर नमाज पढ़ी तो कुछ लोग मस्जिदों में भी पहुंचे। दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह छह बजकर पांच मिनट पर नमाज अदा की गई। फतेहपुरी मस्जिद में भी लम्बे अरसे बाद रौनक दिखाई दी। लोगों ने बच्चों के साथ वहां पहुंचकर नमाज अदा की। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने घर पर ही नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना संकट दुनिया के सामने है। बकरीद के मौके पर पूरी हिफाजत के साथ इबादत हो रही है। इस मौके पर जुनून और जज्बे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने देशवासियों को ईल-उल-अजहा बकरीद की शुभकामनाएं दीं और घर पर ही रहकर सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। कोरोना संकट को देखते हुए धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों पर रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की थी। जामा मस्जिद में थर्मल स्कैनिंग करने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। नमाज के बाद अब घरों में कुर्बानी दी जा रही है। बकरीद को लेकर पिछले कई दिनों से लोग इमामों से घरों में नमाज अदा करने का तरीका पूछ रहे थे। बहुत से लोगों ने बकरीद की हेल्पलाइन पर नमाज और कुर्बानी के मसलों की जानकारी ली। कोरोना वायरस के चलते मस्जिदों में अभी सामूहिक रूप से नमाज अदा करने पर पाबंदी है। इसके चलते रमजान में तरावीह और ईद उल फितर के बाद अब ईद-उल-अजहा की नमाज भी लोग घरों में रहकर ही अदा कर रहे हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…