अनलॉक-1 के बीच कोरोना की बुरी खबर, प्रभावित देशों में भारत 7वें नंबर पर
Updated on
01-06-2020 08:45 PM
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की श्रेणी में भारत अब सातवें नंबर आ गया है। भारत में आज 8,335 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जिसके बाद कुल संख्या 190,162 पहुंच गई है। भारत पहले फ्रांस के नीचे था लेकिन अब फ्रांस से भी आगे निकल गया है। फ्रांस में 188,625 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। इससे पहले भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर था। पूरे विश्व में अब तक 6,210,058 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में आज सबसे ज्यादा 8,335 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 215 लोगों की मौत भी हुई है। भारत में अब तक 5,402 लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। भारत में अब तक 91, 429 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं और 93,331 लोग अभी भी इस भयंकर बीमारी से पीडि़ता हैं।
भारत पहुंचा सातवें नंबर पर
कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में भारत से ऊपर छह देश हैं, जिसमें अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके और इटली हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है जहां 1,823,974 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। उसके बाद ब्राजील है जिसमें 501,985, रूस 405,843, स्पेन 286, 308, ब्रिटेन 274, 762 और इटली में 233,019 कोरोना पॉजिटिव केस हैं।
लॉकडाउन में छूट के बाद बढ़े मरीज
लॉकडाउन में छूट देने के बाद भारत में कोरोना के मामले और तेजी से बढ़े हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 18 मई को लागू किए गए चौथे चरण के लॉकडाउन के दौरान रविवार सुबह 8 बजे तक संक्रमण के 85,974 मामले सामने आए जो देश में अब तक आए कुल मामलों का तकरीबन आधा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 31 मई की आधी रात को खत्म हो रहे चौथे चरण के लॉकडाउन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 47.20 प्रतिशत मामले सामने आए थे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…