Select Date:

बाबर को ठीक करनी होगी तकनीक : रमीज

Updated on 06-08-2020 09:46 PM
कराची । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम को अगर विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में जगह बनानी है तो उन्हें अपनी तकनीक को बेहतर करना होगा। रमीज के अनुसार अभी बाबर की तकनीक में कुछ खामियां हैं। रमीज ने कहा कि बाबर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बाबर अपने कंधे सामने की तरफ रखकर गेंद का सामना कर रहे थे जिससे उन्हें ड्राइव खेलने में परेशानी हो रही थी। रमीज ने कहा, ‘‘जब ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि आपके सिर की स्थिति सही नहीं है। सिर कंधे के साथ स्थिर नहीं है। वहीं जब आप इस तरह खेलते हो तो आउटस्विंग का सामना करना भी कठिन होता है। इसका मतलब है कि आप ड्राइव नहीं खेल पाते।’’बाबर ने अपनी पिछली आठ टेस्ट पारियों में चार शतक और तीन अर्धशतक लगाये हैं। रमीज का हालांकि मानना है कि बाबर अभी भी संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी करते हुए हिचकते हैं और घबरा जाते हैं। वहीं रमीज ने बायें हाथ के युवा बल्लेबाज शान मसूद की तारीफ की और कहा कि कप्तान अजहर अली इसलिए रन नहीं बना पाये क्योंकि बल्लेबाज और टीम के कप्तान के रूप में वह दबाव में आ गये। उन्होंने कहा, ‘‘अजहर सभी पहलुओं का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करता है, फिर यह बल्लेबाजी हो या कप्तानी यही उसकी परेशानी है जबकि उसे सहज बने रहना चाहिए। कप्तान की भूमिका में आना और फिर निकल जाना अहम है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.