Select Date:

बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे अजहर और बाबर

Updated on 04-08-2020 09:23 PM
दुबई । पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली और उपकप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरु हो रही तीन क्रिकेट मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे। इन दोनो का लक्ष्य अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना स्थान बेहतर करना होगा। अभी अजहर ताजा रैंकिंग में 27वें स्थान पर है। वहीं बाबर अभी रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। अब उनकी नजरें शीर्ष पांच खिलाड़ियों में आने पर रहेंगी। असद शफीक 18वें और शाह मसूद 33वें स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास अभी 13वें, लेग स्पिनर यासिर शाह 24वें और बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 32वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के ऑलराउंडर स्टोक्स वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस नंबर एक पर जबकि इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड तीसरे नंबर पर हैं। बल्लेबाजों में स्टोक्स चौथे और कप्तान जो रूट नौवें स्थान पर है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंकतालिका में इंग्लैंड अभी तीसरे स्थान पर है और आस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर  दूसरे स्थान पर आ सकता है। वहीं पाकिस्तान अभी पांचवे स्थान पर है और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर आ सकता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.