इंग्लैड के खिलाफ सीरीज के लिए आजम और शाहीन फिट : वकार
Updated on
27-07-2020 09:58 PM
लाहौर । पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने कहा है कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तैयार है। वकार ने कहा सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह से फिट हो गये हैं।
उन्होंने कहा, ''इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम में कई खिलाड़ी फिट हैं। जब आप तीनों प्रारुपों में खेलते हैं तो आपको फिटनेस के सभी मानकों पर खरा उतरना होता है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिटनेस में अपने देश में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं पर हमारे लड़के भी पीछे नहीं हैं। बाबर और शाहीन अफरीदी पूरी तरह फिट हैं। हम फिटनेस के अपने मानक स्वयं तय करेंगे। ऐसे मानक जो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के अनुकूल हों, तब हम टीम को आगे ले जाएंगे।''
पाक क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को पहले जरूरी फिटनेस टेस्ट पास करना होता है, पर इसके बाद भी उन्हें फिटनेस का स्तर बेहतर करना होगा। 2019 के विश्व कप में पाकिस्तान सबसे खराब फील्डिंग करने वाली टीम थी। विश्व कप के दौरान और उसके बाद भी टीम की खराब फील्डिंग के लिए आलोचना होती रही है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…