गरियाबंद । जिले
में चालू मानसून
सत्र में गत
01 जून से 2 सितम्बर
2020 तक औसत वर्षा
1027.8 मि.मी. दर्ज
की गई है,
जो आज तक
की वर्षा का
औसत वर्षा से
114.4 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद
से प्राप्त जानकारी
के अनुसार 2 सितम्बर
तक की स्थिति
में सर्वाधिक वर्षा
छुरा तहसील में
1105 मि.मी. दर्ज
की गई है
तथा सबसे कम
गरियाबंद तहसील में 938.2 मि.मी. वर्षा
दर्ज की गई
है। राजिम तहसील
में 1028.2 मि.मी.,
मैनपुर तहसील में 1018.6 मि.मी और
देवभोग तहसील में 1048.8 मि.मी. वर्षा
दर्ज की गई
है। 2 सितम्बर को
गरियाबंद तहसील में 67.5 मि.मी., राजिम
में 28.2 मि.मी.,
छुरा में 45.2 मि.मी., मैनपुर
में 40.2 मि.मी.
और देवभोग तहसील
में 72.5 मि.मी.
वर्षा दर्ज की
गई है।