5 सालों में वैश्विक व्यापार में 5 फीसदी हिस्सेदारी का लक्ष्य तय करे वाहन कलपुर्जा उद्योग : एसीएमए
Updated on
29-06-2020 08:03 PM
नई दिल्ली। भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग को निर्यात बढ़ाने तथा पांच साल में वैश्विक व्यापार में कम से कम पांच प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) ने यह राय जताई है। एसीएमए के महानिदेशक विनी मेहता ने कहा इस तरह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुकूल नीतियों के जरिए सरकार का समर्थन काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का समर्थन मिलता है तो इससे न केवल कारोबार की वृद्धि में मदद मिलेगी, बल्कि उद्योग को आत्मनिर्भर भी बनाया जा सकेगा। मेहता ने बताया कि अभी वाहन कलपुर्जा उद्योग अपने उत्पादन का 25 प्रतिशत यानी 15.1 अरब डॉलर का निर्यात करता है।
इसमें 65 प्रतिशत निर्यात अमेरिकी और यूरोप़ीय संघ को किया जाता है। उन्होंने कहा कि वाहन कलपुर्जों का वैश्विक व्यापार 1,300 अरब डॉलर है। इसमें भारतीय उद्योग का हिस्सा सिर्फ 1.3 प्रतिशत है। हमें अगले पांच साल में वैश्विक व्यापार में कम से कम पांच प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का लक्ष्य करना चाहिए। हालांकि, इसके लिए सरकार का समर्थन काफी महत्वपूर्ण है। मेहता ने कहा कि जहां उद्योग को बेहतर प्रौद्योगिकी वाले मूल्य प्रतिस्पर्धी उत्पाद पेश करने होंगे वहीं सरकार को सच्ची भावना से कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर करते हुए पूंजी लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा की अड़चनों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि 9 से 11 प्रतिशत की दर के साथ भारत में लॉजिस्टिक्स पर पूंजी की दर सबसे ऊंची है। इससे हमें कम से कम 10-12 प्रतिशत का नुकसान होता है। हमारी ऊर्जा की लागत भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होनी चाहिए। मेहता ने कहा कि आत्मनिर्भर होने के लिए उद्योग और सरकार को एक-दूसरे के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…