Select Date:

T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा करारा झटका, स्टार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट को लेकर लिया ये फैसला

Updated on 06-02-2026 12:23 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की विश्व विजेता बनने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अनुभवी गेंदबाज जॉश हेजलवुड अपनी अकिलीज इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि वह सुपर-8 चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन ताजा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी रिकवरी में अभी और समय लगेगा। वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ये खबर ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली है।

मैनेजमेंट ने नहीं लिया जोखिम

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने स्पष्ट किया कि हेजलवुड के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में तेजी लाना काफी जोखिम भरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि जॉश सुपर-8 तक मैच फिट हो जाएंगे, लेकिन वर्तमान संकेतों को देखते हुए उन्हें वापस बुलाना सही नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा नहीं की है और वे टूर्नामेंट की परिस्थितियों के आधार पर बाद में फैसला लेंगे।

कमिंस और हेजलवुड की खलेगी कमी

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दोहरी मार है क्योंकि टीम पहले से ही पैट कमिंस के बिना इस टूर्नामेंट में उतर रही है। टेस्ट और वनडे कप्तान कमिंस पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं और पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। हेजलवुड ने भी अक्टूबर 2025 में भारत के खिलाफ सीरीज के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। इन दो दिग्गजों की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आ रहा है।

नेथन एलिस और एडम जैम्पा पर टिकी उम्मीदें

चोटों के दौर के बीच कुछ सकारात्मक खबरें भी आई हैं। तेज गेंदबाज नेथन एलिस और आक्रामक बल्लेबाज टिम डेविड के ग्रुप स्टेज तक फिट होने की पूरी संभावना है। वहीं, मुख्य स्पिनर एडम जैम्पा अगले सप्ताह कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने गेंदबाजी में विविधता पर जोर देते हुए मैथ्यू कुह्नेमन और एडम जैम्पा के साथ स्पिन ऑलराउंडरों की भूमिका को भी अहम बताया।

ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास मैच बारिश के कारण प्रभावित रहे हैं, लेकिन टीम के पास आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले से पहले तैयारी के लिए 6 दिन का समय है। पिछले 18 महीनों में ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है और वे इसी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनकी टीम इस इस हार को भूलकर मैदान पर उतरना चाहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.