ऑस्ट्रेलिया तय करे टी20 विश्व कप आयोजित कर सकता है या नहीं : सचिन
Updated on
14-06-2020 08:14 PM
सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंडुलकर ने कहा कि टी20 विश्व कप के आयोजन पर अंतिम फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को लेना है। सचिन ने कहा कि सीए ही यह तय कर सकता है कि अक्टूबर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकता है या नहीं। आईसीसी इस मामले पर अगले माह फैसला करेगी पर मेजबान देश होने के कारण सीए को तय करना है कि उनका देश कोरोना महामारी के इस कठिन दौरान में इस टूर्नामेंट को आयोजित कर सकता है या नहीं। यह सही है कि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण होने के बाद इसके आयोजन की संभावनाए बढ़ गयी हैं पर अभी भी यात्रा प्रतिबंधों के साथ ही कई अन्य बाधाएं हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक पहलू पर भी गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। वित्तीय और अन्य पहलुओं पर गौर करना जरूरी है। यह कठिन फैसला है पर क्रिकेट शुरु हो रहा है और यही सबसे बड़ी बात है।' उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के आयोजन का भी स्वागत किया है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…