कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा है कि दो क्लबों के विलय से बने एटीके मोहन बागान को चलाने की जिम्मेदारी पेशेवर लोगों की होनी चाहिये। भूटिया ने कहा कि अगर आप बिना किसी हस्तक्षेप के इसे चलाएंगे तो तभी ये विलय का प्रयोग सफल होगा। पूर्व में बागान के सलाहकार रहे भूटिया ने कहा, ‘‘ अब जरूरी यह है कि पेशेवर लोगों की नियुक्ति हो और वे इसे चलाये। वहीं अगर क्लब के निदेशक इसे चलाने की कोशिश कर रहे हैं और कोच और प्रबंधन के साथ हस्तक्षेप करते रहते हैं तो मुझे लगता है कि यह सफल नहीं होगा।’’एटीके शुरुआती वर्षों में सलाहकार रहे भूटिया ने कहा, ‘‘उन्होंने पहला कदम ले लिया है, अब पेशेवरों को नियुक्त करने का समय है जो क्लब का संचालन करें। मुझे विश्वास है कि बागान के संजीव गोयनका ऐसा ही करेंगे करेंगे। एक सफल व्यवसायी होने के कारण वह जानते है कि सही लोगों को सही जगह पर कैसे लाया जाए।’’क्लब के बोर्ड की पहली बैठक में लाल और हरे रंग की जर्सी को बरकरार रखने के साथ मोहन बागान के लोगो (प्रतीक) नाव को बरकरार रखने का फैसला किया गया। इसे शानदार कदम बताते हुए इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ अब यह क्लब के पास है कि वह इसे प्रशंसकों के पास कैसे ले जाते है। मुझे नहीं पता कि प्रशंसक इसे कैसे लेंगे लेकिन पहचान को बरकरार रखने के लिए मोहन बागान की जर्सी के रंगों को बरकरार रखना जरूरी था। उन्होंने लोगो को भी बरकरार रखा है जो अच्छा कदम है।’
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…