जीवन के इस मोड़ पर, मैं महान किरदार नहीं निभाना चाहता हूं: नसीरुद्दीन शाह
Updated on
07-08-2020 07:10 PM
मुंबई । जीवन के इस स्तर पर, मैं महान किरदार नहीं निभाना चाहता हूं। अब तक मैंने बहुत सारे ऐसे किरदार निभा लिए हैं। मैं उन परियोजनाओं में काम करना चाहता हूं जहां मैं खुद आनंद ले सकूं और जिससे मुझे कुछ सीखने को मिले। मैं किसी फिल्म में पिता का किरदार नहीं निभा सकता चाहे वह फिल्म मेरे किसी करीबी की ही क्यों ना हो। अपनी यह मंशा जताते हुए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि नीरज पांडेय की फिल्म ‘अ वेडनसडे’ भी उनकी कुछ यादगार फिल्मों में शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी पसंद का काम किया था लेकिन इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी कुछ बातों का उन्हें पछतावा भी है। उन्होंने कहा, जीवन के इस स्तर पर, मैं महान किरदार नहीं निभाना चाहता हूं। अब तक मैंने बहुत सारे ऐसे किरदार निभा लिए हैं। शाह ने कहा कि 15 साल पहले जब वे छोटे किरदार निभाते थे तबसे अब तक उनके नजरिए में काफी बदलाव आया है।
निशांत, जाने भी दो यारो, इजाजत, बाजार, कथा, मासूम और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों में अपनी बेबाक अदाकारी से छाप छोड़ने के वाले अभिनेता ने कहा कि जब वह फिल्मों में आए थे तो उस समय प्रशिक्षित अभिनेताओं के प्रति इंडस्ट्री में एक प्रकार की नाराजगी थी। उन्होंने कहा, आक्रोश अनुचित नहीं था, क्योंकि इनमें से बहुत सारे तथाकथित प्रशिक्षित अभिनेता अभिनय करने में पूरी तरह अक्षम थे। वे अभिनेता होने और मैं जो किरदार निभाना चाहता हूं उसमें ढलना चाहता हूं या चरित्र के नाम से मुझे पुकारा जाए जैसे बकवास का बोझ लिए घूम रहे थे। शाह ने युवा अभिनेताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इस तरह के नहीं हैं। उन्होंने कहा,‘ये बच्चे तारीफ के लायक हैं। पिछले 10 वर्षों में मैंने जो कुछ छोटी फिल्में देखी हैं, वे बहुत प्रभावी हैं। मुझे युवा पीढ़ी से काफी उम्मीदें है। उन्होंने कहा, हमारे पास नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव, गुलशन देवैया, आयुष्मान खुराना और कई अन्य शानदार कलाकार हैं, जो सिनेमा के सभी रूपों में सहज हैं। वे मेरी पीढ़ी की तुलना में बहुत अधिक कुशल हैं और मुझे इन लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला हैं। मुझे कभी-कभी उनसे और उनकी क्षमताओं से ईर्ष्या होती है। शाह हाल ही में अभिनेता-निर्देशक आनंद तिवारी की वेब सीरिज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में नजर आ रहे हैं जिसका प्रीमियर मंगलवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…